फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Village head elected unopposed for the first time in Rangeu village

रंगेऊ गांव में पहली बार निर्विरोध चुनी गई ग्राम प्रधान

Fri, 13 Sep 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Village head elected unopposed for the first time in Rangeu village
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान करिश्मा रावत। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। चकराता तहसील क्षेत्र के रंगेऊ ग्राम पंचायत के लोगों ने अन्य ग्राम पंचायतों से सीख लेते हुए पहली बार गांव में निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान पद पर करिश्मा रावत (22) का चयन किया है।
विज्ञापन

करिश्मा रावत गांव निवासी रणवीर सिंह रावत की पुत्री हैं। वह स्नातक होने के साथ ही एक समाज सेविका भी हैं। स्याणा जयपाल सिंह रावत ने बताया कि अन्य ग्राम पंचायतों से सीख लेते हुए इस बार गांव के लोगों ने भी ग्राम प्रधान को निर्विरोध चुनने का निर्णय लिया। कहा कि अक्सर चुनाव को लेकर लोगों के बीच मन-मुटाव की स्थिति पैदा हो जाती है, जो वर्षों तक भी समाप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि अन्य सभी ग्राम पंचायतों में भी लोगों को निर्विरोध ग्राम प्रधान के चयन का प्रयास करना चाहिए। अब तक रंगेऊ समेत क्षेत्र के गोठाड़, कुनावा, भंजरा, ककाड़ी, कनबुआ समेत छह ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया जा चुका है। इस मौके पर पूर्व प्रधान मातवर सिंह रावत, डॉ. दीवान सिंह रावत, नैन दास, विक्रम, भाग सिंह, पंचम, खजान, मायाराम, लाखी राम नौटियाल, अनिल नौटियाल, गुलाब दत्त नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed