{"_id":"699a5bb7ed4e75fb650298ca","slug":"vikram-murder-case-police-bringing-rajkumar-from-jharkhand-to-dehradun-on-remand-to-be-produced-in-dehradun-c-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम हत्याकांड : झारखंड से राजकुमार को रिमांड पर दून ला रही पुलिस, आज देहरादून कोर्ट में किया जाएगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम हत्याकांड : झारखंड से राजकुमार को रिमांड पर दून ला रही पुलिस, आज देहरादून कोर्ट में किया जाएगा पेश
Sun, 22 Feb 2026 07:00 AM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:00 AM IST
सार
सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दून ला रही है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दून ला रही है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोप है कि उसकी यूपीआई आईडी से ही हरिद्वार में बुक की गई बाइक का भुगतान हुआ था। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर आठ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस कारोबारी राजकुमार के बेटे यशराज सिंह को इस हत्याकांड में साजिशकर्ता मान रही है। आरोप है कि यशराज ने ही शूटरों को पैसे भेजे और उनके भागने के लिए वाहन आदि का इंतजाम किया। बताया जा रहा है कि यशराज रेलवे में ठेकेदारी का काम करता है। इस कारण उसका झारखंड में कई अपराधियों से संपर्क है। इसी को केंद्र में रखकर दून पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए आपस में कडि़यां जोड़ रही है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दून पुलिस की एक टीम ने झारखंड की दुमका जेल जाकर गैंगस्टर अखिलेश सिंह से भी पूछताछ की है। विक्रम शर्मा को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अखिलेश सिंह का गुरु माना जाता है। अखिलेश और विक्रम दोनों पर ही झारखंड कई हत्याओं का आरोप है। शूटरों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की टीमें झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
हालांकि, हत्याकांड के आठ दिन बाद भी पुलिस उन शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिन्होंने सिल्वर सिटी में विक्रम पर गोली चलाई थी। बता दें कि झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा वर्षों से देहरादून में रह रहा था। 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में एक जिम से निकलते वक्त घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने विक्रम के सिर से सटाकर गोली मार दी थी। इसके बाद दोनों शूटर एक तीसरे साथी की मदद से फरार हो गए।
इसके बाद से पुलिस टीमें इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक इनमें से एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।