{"_id":"690b61dfaf69a741ec0e7b52","slug":"vikram-drivers-audacity-threatened-female-constable-dehradun-news-c-5-1-drn1013-827489-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विक्रम चालक का दुस्साहस... महिला सिपाही को धमकाया, कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विक्रम चालक का दुस्साहस... महिला सिपाही को धमकाया, कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा
Wed, 05 Nov 2025 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:10 PM IST
सार
सिपाही के बयान पर शहर कोतवाली थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मी को चोट पहुंचने की कोशिश समेत अन्य कुछ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा नहीं लगाई है।
विज्ञापन
- फोटो : फ्री पिक
विस्तार
एक विक्रम चालक ने तहसील चौक पर ड्यूटी कर रहीं यातायात पुलिस की महिला सिपाही रेशमा को कुचलने की कोशिश की। सिपाही बच गईं तो आरोपी उनके सामने से हंसते हुए ऑटो लेकर तेजी से फरार हो गया। रेशमा का आरोप है कि वह दो दिन से विक्रम चालक को नो-पार्किंग से गाड़ी हटाने को कह रही थीं।
इसी कारण आरोपी चालक ने उन्हें एक दिन पहले ही धमकी दी थी कि उन्हें कल का सूरज नहीं देखने देगा। सिपाही के बयान पर शहर कोतवाली थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मी को चोट पहुंचने की कोशिश समेत अन्य कुछ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा नहीं लगाई है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
रेशमा की ड्यूटी चार नवंबर की सुबह 7:30 बजे से तहसील चौक पर थी। रोज की तरह वह तहसील चौक से प्रिंस चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन सुगम कराने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि लेफ्ट टर्न पर विक्रम चालक ने तेज रफ्तार में जानकर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन रेशमा ने तत्परता से पीछे हटकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सिपाही ने बयान दिया है कि आरोपी चालक दो और तीन नवंबर को भी नो-पार्किंग में खड़ा था, जिसे उन्होंने हटवाया था। इसी खुन्नस में उसने तीन नवंबर को धमकी दी थी कि तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा। अगले दिन उसी इरादे से हमला किया।
महिला कर्मी के आरोप पर अभियोग पंजीकृत हुआ है, बाकी तथ्यों की जांच विवेचना में की जा रही है।
-लोकजीत सिंह, एसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
इसी कारण आरोपी चालक ने उन्हें एक दिन पहले ही धमकी दी थी कि उन्हें कल का सूरज नहीं देखने देगा। सिपाही के बयान पर शहर कोतवाली थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मी को चोट पहुंचने की कोशिश समेत अन्य कुछ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा नहीं लगाई है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रेशमा की ड्यूटी चार नवंबर की सुबह 7:30 बजे से तहसील चौक पर थी। रोज की तरह वह तहसील चौक से प्रिंस चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन सुगम कराने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि लेफ्ट टर्न पर विक्रम चालक ने तेज रफ्तार में जानकर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन रेशमा ने तत्परता से पीछे हटकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
Dehradun News: मामूली विवाद में तीन भाइयों को पीटा, एक के कान का पर्दा फटा
आरोप है कि जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी चालक हंसते हुए तेजी से विक्रम लेकर प्रिंस चौक की तरफ चला गया। उन्होंने गाड़ी का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है। तहरीर के अनुसार, चालक ने यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया।सिपाही ने बयान दिया है कि आरोपी चालक दो और तीन नवंबर को भी नो-पार्किंग में खड़ा था, जिसे उन्होंने हटवाया था। इसी खुन्नस में उसने तीन नवंबर को धमकी दी थी कि तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा। अगले दिन उसी इरादे से हमला किया।
महिला कर्मी के आरोप पर अभियोग पंजीकृत हुआ है, बाकी तथ्यों की जांच विवेचना में की जा रही है।
-लोकजीत सिंह, एसपी, ट्रैफिक