फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar: thief tied to an electric pole and beaten

Vikasnagar : घर से नगदी चुराने पर चोर को बिजली के पोल से बांधकर पीटा, डंडे बरसाते हुए वीडियो वायरल

Sat, 22 Jun 2024 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 05:10 AM IST
सार

एक व्यक्ति ने चोर के हाथों को बिजली के पोल से बांधकर डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। एसएसपी के वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद सहसपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Vikasnagar: thief tied to an electric pole and beaten
चोरी की सजा... - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में घर से नगदी चोरी कर भागे चोर को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने चोर के हाथों को बिजली के पोल से बांधकर डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। एसएसपी के वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद सहसपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर का बताया जा रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने सहसपुर थाना पुलिस को घटना की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने  बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि घटना 18 जून की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार युवक एक घर से नगदी चोरी कर भागा था। कुछ ग्रामीणों ने युवक को अड्डे के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक के हाथों को बिजली के पोल से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में एक व्यक्ति युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed