फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar team overall champion in Kho-Kho competition

Dehradun News: खो-खो प्रतियोगिता में विकासनगर की टीम ओवरऑल चैंपियन

Fri, 24 Oct 2025 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Vikasnagar team overall champion in Kho-Kho competition
खो-खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजयी टीम के साथ मौजूद ​शिक्षक व कोच। स्रोत विभाग
- होशियार सिंह बुद्धू मल जैन बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

विकासनगर। होशियार सिंह बुद्धू मल जैन बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विकासनगर की टीम ओवरऑल विजेता बनी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीनियर बालिका अंडर-19 वर्ग में फाइनल मुकाबला डोईवाला और विकासनगर के बीच खेला गया। इसमें विकासनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल विकासनगर व सहसपुर के मध्य खेला गया। इसमें विकासनगर ने 7-3 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल डोईवाला व ऋषिकेश के बीच खेला गया। इसमें डोईवाला की टीम 7-4 से विजयी रही। फाइनल मैच विकासनगर और डोईवाला के मध्य खेला गया, जिसमें विकासनगर ब्लॉक की टीम 11-8 से विजयी रही। सब जूनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल विकासनगर और कालसी के मध्य खेला गया इसमें विकासनगर 9-4 से मुकाबला जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल सहसपुर और डोईवाला के मध्य खेला गया। इसमें डोईवाला की टीम ने 9-6 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विकासनगर और डोईवाला ब्लॉक के मध्य खेला गया। इसमें विकासनगर 9-8 से विजेता बना। इसके साथ ही विकासनगर ब्लॉक ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मौके पर मुख्य निर्णायक के रूप में मोहन प्रसाद मिश्रा, ब्लॉक समन्वयक मनोज रतूड़ी, कुंवर सिंह राय, ए रहमान, सीपी नेगी, चंडी प्रसाद नौटियाल, भूपेंद्र मेहरा, पूजा सिंह, दिव्या नकोटी, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed