{"_id":"69f8c9c0c9f94175310105b6","slug":"vikasnagar-news-uncontrolled-mining-vehicles-house-wall-demolished-dumper-crashes-into-factory-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: पछवादून में अनियंत्रित खनन वाहनों का कहर; घर की दीवार तोड़ी, फैक्ट्री से टकराया डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: पछवादून में अनियंत्रित खनन वाहनों का कहर; घर की दीवार तोड़ी, फैक्ट्री से टकराया डंपर
Mon, 04 May 2026 10:03 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 04 May 2026 10:03 PM IST
सार
खनन सामग्री से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। यह ट्रॉली सीधे एक घर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
खनन वाहन पोल से टकराया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पछवादून क्षेत्र में अनियंत्रित खनन वाहनों का कहर जारी है। सोमवार और रविवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में एक घर और एक फैक्ट्री की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर सेलाकुई के हरिपुर में खनन सामग्री से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। यह ट्रॉली सीधे एक घर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मकान मालिक नंद किशोर भट्ट ने बताया हादसे के समय उनका परिवार घर के भीतर था। घटना से कुछ देर पहले बच्चे आंगन से अंदर चले गए थे। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी को कोई चोट नहीं आई। वाहन की गति इतनी तेज थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन
Vikasnagar News : दो हिस्ट्रीशीटर छह माह के लिए जिला बदर; पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा में छोड़ा
विज्ञापन
उधर रविवार देर रात करीब 1.30 बजे सेलाकुई में एक और घटना हुई। एक डंपर अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराया। डंपर ने पोल को तोड़ते हुए पास की एक फैक्ट्री की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।