फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News Two teachers and manager of Madrasa accused of gang rape case registered

Vikasnagar: मदरसे के दो कारी और प्रबंधक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, महिला हो गई थी गर्भवती, मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Mar 2024 11:06 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि कारी और प्रबंधक ने चाय में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Vikasnagar News Two teachers and manager of Madrasa accused of gang rape case registered
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

सहसपुर थाना पुलिस ने मदरसे के दो कारी (शिक्षक) और प्रबंधक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने कहा कि वह थाना क्षेत्र की में स्थित एक मदरसे में खाना बनाने का काम करती थी। आरोप लगाया कि मदरसे में लड़कियां बुलाई जाती थीं, जिसका उन्होंने विरोध किया। जिस पर उन्हें डराया धमकाया गया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि जनवरी माह में मदरसे के दो कारी और प्रबंधक ने चाय में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे घबरा कर वह अपने घर लौट गई। कुछ समय बाद उसके पेट में दर्द हुआ। जब उसने जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इलाज के दौरान उसका गर्भपात भी हो गया। उसने देहरादून के प्राइवेट क्लीनिक में अपना इलाज कराया।
विज्ञापन


Election 2024: उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर कारी अली, कारी बुरान और प्रबंधक कारू रूमान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला उपनिरीक्षक रश्मि रावत को सौंप गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed