फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Nine thousand home guards will come from UP for election duty in Uttarakhand

Election 2024: उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी

Thu, 28 Mar 2024 10:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: बैठक में लोस चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें राज्यों की सीमाओं पर गहन चेकिंग और सक्रिय निगरानी रखने समेत अन्य मुद्दों राज्यों ने अपनी रणनीति साझा की।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Nine thousand home guards will come from UP for election duty in Uttarakhand
होम गार्ड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए उत्तर प्रदेश से होमगार्ड के नौ हजार जवान आएंगे। बृहस्पतिवार को हुई नौ राज्यों की अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक में होमगार्ड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राधा रतूड़ी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुईं। बैठक में लोस चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें राज्यों की सीमाओं पर गहन चेकिंग और सक्रिय निगरानी रखने समेत अन्य मुद्दों राज्यों ने अपनी रणनीति साझा की।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को होमगार्ड के नौ हजार जवान उपलब्ध कराए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, वन व खनन विभाग की सयुंक्त टीमों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में जांच के बाद सात नामांकन खारिज, अब मैदान में 56 उम्मीदवार

हिमाचल से उत्तराखंड की सीमा से लगते सिरमौर व शिमला जिलों में एफएसटी व एसएसटी को सक्रिय करने का आग्रह किया।

बैठक में झारखंड, बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के मुख्य सचिवों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, गृह सचिव दिलीप जावलकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed