फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News Threat to hangs wife from ceiling fan for not bringing dowry case registered

पांच लाख और फ्लैट की मांग: दहेज नहीं लाने पर पंखे से लटकाने की धमकी, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Jun 2026 09:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 09:20 PM IST
सार

Dehradun News: उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के ग्राम खोरिया हाल निवासी सैनिक कॉलोनी, बड़ा रामपुर कलां निवासी सायमा खातून ने महिला हेल्पलाइन में दहेज को लेकर ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी।

विज्ञापन
Vikasnagar News Threat to hangs wife from ceiling fan for not bringing dowry case registered
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थनगर के थाना भवानी गंज के वासा गांव निवासी उसके पति अहसान हबीव, ससुर हबीबुल्ला, सास शाहरून निशा तथा ननद राशिदा और शजिदा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने विवाह के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के ग्राम खोरिया हाल निवासी सैनिक कॉलोनी, बड़ा रामपुर कलां निवासी सायमा खातून ने महिला हेल्पलाइन में दी गई शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका विवाह नवंबर 2024 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के समय उसके परिवार की ओर से नकदी और गृहस्थी का सामान दिया गया था, लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य कम दहेज लाने के ताने देने लगे। आरोप है कि आरोपी पांच लाख रुपये नकद और एक दो बीएचके फ्लैट की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand SIR: आठ जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO, एक बार मतदाता ना मिलने पर तीन बार करेंगे विजिट
 

मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसे पंखे से लटकाने और ठिकाने लगाने तक की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर वह विवाह के करीब दो माह बाद मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है।

सहसपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि महिला हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत और जांच के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed