फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News Illegal Refilling Underway at Grocery Store; Cylinders and Kits Seized FIR on Operator

Vikasnagar: परचून की दुकान में हो रही थी अवैध रिफिलिंग, सिलिंडर और किट जब्त; संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 10:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Mar 2026 10:13 PM IST
सार

सेलाकुई की बंजारावाला गली में परचून की दुकान में गैस की अवैध रिफिलिंग की शिकायत पूर्ति विभाग को मिली थी। टीम दुकान में पहुंची और सिलिंडर जब्त किए।

विज्ञापन
Vikasnagar News Illegal Refilling Underway at Grocery Store; Cylinders and Kits Seized  FIR on Operator
एलपीजी सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला प्रशासन की और से एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) ने  सेलाकुई में छापा मारा। इस दौरान पांडे स्टोर में दो घरेलू एलपीजी सिलिंडर, पांच छोटे सिलिंडर और अवैध रिफिलिंग किट मिली। टीम ने सिलिंडर और किट को जब्त कर लिया। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने परचून की दुकान के संचालक ललित पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र जोशी ने बताया क्षेत्र में एलपीजी गैस की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया सेलाकुई की बंजारावाला गली में परचून की दुकान में गैस की अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी। टीम दुकान में पहुंची। दुकान के भीतर की तलाशी लेने पर 14.1 किलोग्राम के दो घरेलू सिलिंडर, पांच किलोग्राम के पांच सिलिंडर मिले। सिलिंडरों के साथ अवैध रिफिलिंग किट भी रखी थी। सिलिंडर और रिफिलिंग किट को जब्त कर लिया गया। 
विज्ञापन


Dehradun: एसटीएफ की कार्रवाई, निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडरों को झाझरा स्थित अनिकेत गैस एजेंसी और रिफिलिंग किट को सेलाकुई थाना पुलिस को सौंपा गया है। थाने में दुकान संचालक के खिलाफ शिकायत भी दी गई। 

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीम में पूर्ति निरीक्षक पंकज शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed