{"_id":"63045ee69697ff5a2128ac64","slug":"vikasnagar-accident-news-vehicle-carrying-apples-from-himachal-fell-into-ditch-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: हिमाचल से सेब लेकर विकासनगर आ रहा वाहन खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: हिमाचल से सेब लेकर विकासनगर आ रहा वाहन खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Tue, 23 Aug 2022 10:34 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:34 AM IST
सार
हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
खाई में वाहन गिरने से चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के विकासनगर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल से सेब लेकर आ रहा एक लोडर वाहन मीनस-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
Uttarakhand: पहलगाम बस हादसे में घायल चंपावत के सूबेदार मेजर की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, हादसे में वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति ख्यालीराम निवासी निरुवा-हिमाचल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार केशव दत्त जोशी के मुताबिक, हादसे में मृतक चालक की पहचान होने से स्वजन को घटना की सूचना कर दी गई है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।