फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Accident injured Girl dies in Dehradun hospital father condition is also critical

Vikasnagar Accident: कार दुर्घटना में घायल बच्ची की अस्पताल में मौत, पिता की हालत भी गंभीर

Sun, 17 Nov 2024 09:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

कालसी ब्लॉक के दोऊ गांव निवासी जयपाल बुधवार को खमरौली स्थित अपने ससुराल से बेटी ताशी चौहान (4) को कार में साथ लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। छिबरौ पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Vikasnagar Accident injured  Girl dies in  Dehradun hospital father condition is also critical
विकासनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में हरिपुर-कोटी-मीनस राज्य राजमार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में घायल बच्ची की देहरादून में एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बच्ची के पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार में लिफ्ट मांग कर बैठे युवक की पहले ही मौके पर मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालसी ब्लॉक के दोऊ गांव निवासी जयपाल (32) का खेरूवा तुनिया खेड़ा में प्रोविजन स्टोर है। वह बीते बुधवार को खमरौली स्थित अपने ससुराल से बेटी ताशी चौहान (4) को कार में साथ लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। छिबरौ पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


Dehradun Accident: 14 सेकेंड में पार की 600 मीटर दूरी, कार ने कांवली रोड पुलिस चौकी से लिया था मौत का यू-टर्न
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार में लिफ्ट मांग कर बैठे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के कमरो तहसील के जामना निवासी अंकित (25) पुत्र दिलीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि, जयपाल और ताशी चौहान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को देहरादून स्थित हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया था। 

रविवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान ताशी चौहान ने दम तोड़ दिया। ताशी चौहान के पिता का उपचार भी वेंटिलेटर पर चल रहा है।  थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि कार मालिक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed