फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vijay hazare trophy 2018 uttarakhand wins twice after beat nagaland 

विजय हजारे ट्रॉफी: टीम उत्तराखंड ने हासिल की लगातार दूसरी जीत, नागालैंड को छह विकेट से दी शिकस्त

Mon, 24 Sep 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018 uttarakhand wins twice after beat nagaland 
डेमो - फोटो : डेमो

विजय हजारे ट्रॉफी में टीम उत्तराखंड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। उत्तराखंड ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में नागालैंड को छह विकेट से शिकस्त दी। दीपक धपोला और मयंक मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले नागालैंड की टीम को नौ विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। इसके बाद विकेटकीपर सौरभ रावत और वैभव सिंह की शानदारी अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत 47 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 

विज्ञापन


वडोदरा, गुजरात के मोतीबाग क्रिकेट मैदान में सोमवार को उत्तराखंड ने टॉस जीतकर नागालैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दीपक धपोला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नागालैंड के ऊपरी क्रम को ध्वस्त कर दिया। दीपक ने आठ रन के कुल स्कोर पर सबसे पहले सेडेझेली (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद 31 के स्कोर पर पवन (7) और 32 के स्कोर पर नितेश (24) को आउट कर नागालैंड को दोहरा झटका दिया।
विज्ञापन


बीच के ओवरों में मयंक मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की और जोनाथन (33) और झिमोई (14) को आउट किया। एक छोर पर अबरार काजी ने टिककर बल्लेबाजी की और 96 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। नौवें विकेट के लिए उन्होंने रवि (20) के साथ मिलकर 41 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। उत्तराखंड के दीपक धपोला ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाए। मयंक मिश्रा ने दो और डीके शर्मा, सनी राणा व मलोलन रंगराजन ने एक-एक विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी उत्तरा

खंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पिछले मैच के हीरो करणवीर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे वैभव भट्ट भी खाता नहीं खोल सके और पवन सुयाल की गेंद पर आउट हो गए। जीरो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद अनुभवी विनीत सक्सेना और वैभव सिंह ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों की साझेदारी की। विनीत ने 97 गेंदों में 43 और वैभव सिंह ने 85 गेंदों में 63 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत ने तेज अर्द्धशतक जमाकर टीम को आसान जीत दिला दी। सौरभ ने 46 गेंदों में नाबाद 60 और कप्तान रजत भाटिया ने 50 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेली। नागालैंड के लिए पवन सुयाल ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed