{"_id":"66c6ece8a1b633eff400b13c","slug":"vigilance-raid-in-kotdwar-arto-office-bribe-allegations-on-senior-assistant-uttarakhand-news-in-hindi-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, तीन हजार की रिश्वत के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, तीन हजार की रिश्वत के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
Thu, 22 Aug 2024 01:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:26 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोटद्वार में विजिलेंस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।
विज्ञापन
रिश्तों का कत्ल: मकान नाम नहीं किया तो नशेड़ी बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां को दे डाली खाैफनाक माैत
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।