फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vidya Bharti's district level workshop concluded

Dehradun News: विद्या भारती की जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ समापन

Sun, 09 Feb 2025 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Vidya Bharti's district level workshop concluded
फोटो
विज्ञापन

विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में चल रही विद्या भारती की जिला स्तरीय दो दिवसीय चिंतन कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में विद्या भारती योजना से संबंधित कुल छह सत्र हुए। जिसमें विद्या भारती का लक्ष्य, कार्य योजना, पूर्व छात्र, प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, आचार्य, शिशु वाटिका, पंच प्रयत्न आदि विषयों पर गहनता पूर्वक चिंतन-मनन किया गया। रविवार को कार्यशाला में पहुंचे डॉ. अनिल शर्मा विद्या भारती के महान लक्ष्य की ओर सभी को अग्रसर होने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व योगदान कर रही है। जिसके मुख्य कर्ता-धर्ता प्रधानाचार्य, आचार्य, पूर्व छात्र, अभिभावक, प्रबंध समिति आदि हैं। कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों को अपनी महान परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज में एक प्रतिमान स्थापित करना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, धन सिंह सजवाण, मनोज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed