फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vidhan got first place in the under-9 boys category

Dehradun News: विधान और काया ने जीता शतरंज का खिताब

Sat, 03 Aug 2024 04:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Vidhan got first place in the under-9 boys category
Iअंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमI
विज्ञापन


माउंट लिटरा जी स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता की अंडर-9 बालक वर्ग में विधान और बालिका वर्ग में काया ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में सौरिन दूसरे और प्रियांश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हंसिका दूसरे और कनिष्का तीसरे स्थान पर रहीं।




प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अंडर-11 बालक वर्ग में अबीर सिंह राणा पहले, अनंत गुप्ता दूसरे और अयान राव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लक्षिता चौधरी ने पहला, आराध्या सिंह ने दूसरा और अनन्या वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालक वर्ग में अभिनीत सिन्हा पहले, समक्ष दूसरे और विहान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सेराली ने पहला, वैभवी ने दूसरा और अविषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 के बालक वर्ग अरमान सिंह पहले, उज्ज्वल जैन दूसरे और अवि तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रद्धा ने पहला, जैसमेरा ने दूसरा और अनवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शतरंज कोच व अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनुराग सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश पंवार, आयुष, प्रदीप नौटियाल, गजेंद्र चौहान, अमन रतूड़ी, जितेंद्र लिंगवाल, मुकेश मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed