फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Victory in the by-election gave a new lease of life to the Congress Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: उपचुनाव की जीत से कांग्रेस को मिली संजीवनी, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं मे उत्साह

Mon, 15 Jul 2024 12:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। 2017 से 2022 तक हुए उपचुनाव में कांग्रेस को हार मिली थी।

विज्ञापन
Victory in the by-election gave a new lease of life to the Congress Uttarakhand News in hindi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस को आगामी निकाय चुनाव के लिए संजीवनी मिली है। इस जीत से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। 2017 से 2022 तक प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

प्रदेश की बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। प्रदेश में आने वाले समय में शहरी निकायों के चुनाव होने हैं। वर्ष 2017 से 2022 तक प्रदेश में पिथौरागढ़, थराली, सल्ट, बागेश्वर व चंपावत में विधानसभा उपचुनाव हुए। जिसमें सत्ताधारी भाजपा ने जीत हासिल की, लेकिन मंगलौर व बदरीनाथ विस उपचुनाव की जीत से कांग्रेस को संजीवनी मिली है।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने एकजुटता से उपचुनाव को लड़ा

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि उपचुनाव की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। आगामी निकाय चुनाव को भी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दिशानिर्देश पर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद किए गए। पार्टी नेताओं ने एकजुटता के उपचुनाव को लड़ा। जिससे दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मनचाहे जगह तैनाती के लिए दांव पर लगानी होगी नौकरी, शिक्षक भर्ती को लेकर इस बार है ये खास

कांग्रेस आने वाली चुनौतियों को सामूहिक रूप से मुकाबला करेगी। उपचुनाव की जीत संविधान और लोकतंत्र को जिन्दा रखने की जीत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी संगठनों ने मेहनत कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम किया। -करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed