फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Victim reached Women's Commission against Assistant Excise Commissioner

सहायक आबकारी आयुक्त के खिलाफ महिला आयोग पहुंची पीड़िता

Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Victim reached Women's Commission against Assistant Excise Commissioner
देहरादून। आबकारी विभाग के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाने वाली महिला ने महिला आयोग में भी शिकायत दी है। शिकायत में पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए है। महिला ने अपने प्रोफाइल, बैंक बैलेंस, लाइफ स्टाइल की जानकारी साझा की और बताया कि, वह लाचार, अबला नहीं है। बल्कि, स्वतंत्र और संपन्न जिंदगी जीने वाली सक्षम महिला है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

बता दें, बीते दिनों महिला ने आबकारी अधिकारी (सहायक आयुक्त) मनोज कुमार उपाध्याय के खिलाफ (गुरुग्राम) हरियाणा में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। हरियाणा में जीरो एफआईआर होने के बाद मुकदमे को देहरादून डालनवाला कोतवाली देहरादून ट्रांसफर कर दिया गया था। महिला का आरोप है कि सोशल साइट के जरिए उनकी जान पहचान हुई थी। 2017 से 2020 तक संपर्क रहा। मनोज उपाध्याय ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके दो दिन बाद 25 जनवरी को मनोज उपाध्याय ने महिला के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करवाया। महिला का कहना है कि मनोज उपाध्याय ने उस पर जो आरोप लगाए वह गलत हैं। महिला ने अपने बारे में जानकारी दी और खुद के प्रोफाइल और लाइफ स्टाइल की जानकारी देते हुए खुद को सक्षम महिला बताया। महिला के अनुसार पहले समझौता करने का प्रयास किया गया और अब मुकदमा वापस लेने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। महिला ने महिला आयोग को दी शिकायत में सिलसिले वार घटनाक्रम की जानकारी देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed