फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vice President of India Venkaiah Naidu reached Uttarakhand meet students in devprayag

भारत भ्रमण पर निकले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे उत्तराखंड, मिलकर खिले बच्चों के चेहरे

Thu, 19 Sep 2019 09:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Sep 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Vice President of India Venkaiah Naidu reached Uttarakhand meet students in devprayag
बच्चों से संवाद करते उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

भारत भ्रमण पर निकले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलकर उत्तराखंड की देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने बच्चों से अपनी मातृभूमि से जुड़े रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में वह चाहे कितने ही बड़े आदमी बन जाए, लेकिन अपनी मातृभूमि, संस्कृति और भाषा को न भूलें। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर उनकी विधान सभा क्षेत्र के हाईस्कूल के 55 टॉपर छात्र-छात्राओं को देश के ख्याति प्राप्त संस्थानों का भ्रमण करवाने के साथ ही विभिन्न हस्तियों से मिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में  छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आवास में उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति ने गुरुजनों और अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए बच्चों को भावी सफलता की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार, समुदाय और देश के लिए कीर्ति अर्जित करें। यही  गुरुओं  और अभिभावकों के प्रति सबसे महत्वपूर्ण दक्षिणा होगी। उन्होंने ट्वीट कर मेधावी छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए विधायक कंडारी की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यह हमारे महान पूर्वज संतों की पुण्य भूमि है। उत्तराखंडवासियों को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है। वन संपदा व जल संसाधन के रुप में उत्तराखंड के पास विकास के सभी साधन उपलब्ध हैं।

कहा कि यदि प्रकृति ने आपको संसाधन दिए हैं, तो पर्यावरण का संरक्षण करना भी आप सभी का कर्तव्य है। उन्होंने पर्यटन के बारे में बोलते हुए कहा कि पर्यटन अपने आप में शिक्षा का माध्यम है। आप नए अनुभवों से बहुत कुछ सीखते हैं। पर्यटन आपको पूर्ण नागरिक बनाता है।  वहीं, देश के उपराष्ट्रपति से मिलकर बच्चे उत्साहित एवं खुश नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed