फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar visits Uttarakhand reached Dehradun will visit Badri-Kedarnath Dham

Uttarakhand: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन, कल जाएंगे बदरीनाथ-केदारनाथ धाम

Thu, 26 Oct 2023 03:01 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गंगत्री धाम के दर्शन किए। कल वह बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए जाएंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीते 35 वर्षों में केदारनाथ पहुंचने वाले देश के दूसरे उपराष्ट्रपति होंगे।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar visits Uttarakhand reached Dehradun will visit Badri-Kedarnath Dham
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरुवार को वह गंगोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे। कल वह बदरीनाथ और केदारनाथ जाएंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा मंदिर के दर्शन व पूजन-अर्चना की। उन्होंने गंगाघाट पर बैठकर भागीरथी (गंगा) की धारा आरती व मंदिर में मां गंगा की चरण पादुका का अभिषेक किया। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति वायुसेना के विमान से हर्षिल हेलीपैड पर उतरे। यहां डीएम अभिषेक रूहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, सेना की 11 जेकेलाई के कर्नल सनी जुनेजा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने उनका स्वागत किया। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से होते हुए वह गंगोत्री धाम पहुंचे। उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी व राज्यपाल ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) से गंगोत्री मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचे। यहां से सभी सीधे ग्लास हाउस पहुंचे, अल्प विश्राम के बाद श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल उन्हें गंगा घाट पर ले गए। जहां गंगा घाट पर बैठकर उन्होंने गंगा की धारा आरती की।
विज्ञापन


VIDEO : पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गंगा घाट पर बैठकर की आरती
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गंगा मंदिर में मां गंगा की चरण पादुका का अभिषेक व अन्य पूजा संपन्न हुई। मंदिर समिति ने उन्हें चुनरी, गंगाजलि व गंगोत्री धाम का प्रतीक चिह्न भेंट किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ गंगोत्री धाम की प्राकृतिक सुंदरता व भाथीरथी की निर्मल धारा को देखकर अभिभूत नजर आए। उन्होंने यहां की सुंदरता को अलौकिक बताया। इस मौके पर एडीएम तीर्थपाल सिंह, समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, तीर्थपुरोहित महेश सेमवाल, मुकेश, मनु, कमलनयन, माधव सेमवाल, खुशहाल सिंह नेगी, भगवान राणा, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति को भेंट में दिए हर्षिल के सेब
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व डीएम अभिषेक रूहेला ने उपराष्ट्रपति को स्मृति के रूप में गंगोत्री धाम मंदिर की प्रतिकृति, पहाड़ी टोपी और हर्षिल घाटी के सेब भेंट स्वरूप दिए।

जगदीप धनखड़ के गंगोत्री धाम के दौरे के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। सुरक्षाकर्मी किसी को मोबाइल से एक फोटो तक नहीं खींचने दे रहे थे, लेकिन एक बच्चे ने उनका हाथ पकड़ लिया और बोला पापा फोटो खींच लो जल्दी। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।

दरअसल उपराष्ट्रपति धाम के दर्शन कर लोगों का अभिवादन कर ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) से जा रहे थे। यहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इसी बीच भीड़ में एक बच्चा किनारे पर खड़ा हुआ उपराष्ट्रपति के पास आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही वह बच्चे के पास पहुंचे तो बच्चे ने उनका हाथ पकड़ लिया और बोला, पापा जल्दी फोटो खींच लो। बच्चे की मासूमियत को देखकर उपराष्ट्रपति भी वहां रुक गए और बोले हां भाई फोटो खींचो जल्दी। जिसके बाद सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई, वहीं बच्चा भी काफी खुश नजर आया।

केदारनाथ पहुंचने वाले दूसरे उपराष्ट्रपति होंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीते 35 वर्षों में केदारनाथ पहुंचने वाले देश के दूसरे उपराष्ट्रपति होंगे। इससे पूर्व 90 के दशक में तत्कालीन उपराष्ट्रपति आर वेंकटरमण ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। वहीं, 2017 से बीते वर्ष तक केदारनाथ में दो राष्ट्रपति दर्शन को पहुंच चुके हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह बार बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

इसके अलावा अन्य कई वीवीआईपी श्रद्धालु भी धाम पहुंचे हैं। समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के प्रति आमजन से लेकर देश के प्रथम व्यक्ति की आस्था किसी से छुपी नहीं है। आजादी के बाद 80 के दशक से देश के राजनेताओं का केदारनाथ आने का क्रम शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  फक्कड़ को नशे का प्रलोभन देकर भड़काऊ बातें कहलवाई, वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम

देश के छठवें राष्ट्रपति रहे नीलम संजीव रेड्डी सबसे पहले वर्ष 1980 में बाबा केदार के दर्शन के लिए आए थे। वह देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति हुए, जिन्होंने केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन किए थे। तब वह एक घंटे तक केदारनाथ में रहे थे, जबकि वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति रहे प्रणव मुखर्जी और वर्ष 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed