पाक की हरकतों पर ये क्या बोल गए प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में हरिद्वार पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार को पाकिस्तान पर जमकर बरसे। कहा कि पाक सीज फायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है।
ऐसे में इससे व्यापार, खेल, सांस्कृतिक सहित सभी संबंध एवं वार्ता तत्काल बंद कर देनी चाहिए। पाक बातचीत से मानने वाला नहीं है, उसे करारा जवाब देना होगा। केंद्र को पाक अधिकृत कश्मीर पर भी शीघ्र ठोस कदम उठाना चाहिए।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन के बाद फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है। लाख प्रयास के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को भी पाक अधिकृत कश्मीर के अधिग्रहण के लिए ठोस कार्रवाई करनी होगी।
उन्होंने कहा कि सीमा पर पाकिस्तान के अलावा चीन भी अपनी शक्तियों को मजबूत कर रहा है, जिससे निपटने के लिए हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी से विस्थापित चार लाख हिंदुओं को दुबारा बसाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
‘विहिप का अभियान अवश्य सफल होगा’
राम मंदिर निर्माण पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सन 1984 से चल रहा विहिप का अभियान अवश्य सफल होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए बलिदान देने वाले कोठारी बंधुओं की माता सुमित्रा कोठारी सहित करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार होगा।
उन्होंने विशेष वर्ग को शिक्षा का अधिकार, व्यापार का अधिकार बंद करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि हमारे टैक्स से उन लोगों को मुफ्त में शिक्षा और व्यापार के लिए धन दिया जा रहा है और वह हमारी संस्कृति पर कुठाराघात कर रहे हैं।
गोवंश तस्करी पर बने सख्त कानून
प्रवीण तोगड़िया ने गोवंश तस्करी पर सख्त कानून बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि गो वध पर मानव वध जैसी सजा का प्रावधान होना चाहिए।
उन्होंने इसके लिए विशेष कानून पारित करने की मांग उठाई। साथ ही गो तस्करी में धरे जाने वाले वाहन हमेशा के लिए जब्त करने की बात कही।