फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Verification of assets of the affected people has started

Dehradun News: ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, कहा- बरसात में उगी झाड़ियों को कटवाए जाने के बाद हो सत्यापन

Tue, 15 Oct 2024 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Verification of assets of the affected people has started
Iग्रामीणों ने जताई आपत्ति, कहा- बरसात में उगी झाड़ियों को कटवाए जाने के बाद हो सत्यापनI
विज्ञापन


लखवाड़ बांध परियोजना के धनपोऊ क्षेत्र में प्रभावितों की परिसंपत्तियोंं का सत्यापन शुरू हो गया है। सोमवार को राजस्व विभाग, जल विद्युत निगम समेत कई विभागों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उधर, ग्रामीणों ने सत्यापन के कार्य पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कार्य बरसात में उगी झाड़ियों को कटवाए जाने के बाद किया जाना चाहिए।

बांध प्रभावितों की परिसंपत्तियों के सत्यापन के पहले दिन ग्राम पंचायत धनपोऊ के गुनाट खेड़ा में पहुंची विभिन्न विभागों की टीम ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की भूमि, नहर, वृक्ष, पाइपलाइन व सुरक्षा दीवारों आदि का भौतिक सत्यापन किया। बांध प्रभावित समिति के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अजय नेगी, पूरण सिंह का कहना था कि इस संबंध में पूर्व में भी जल विद्युत निगम व राजस्व विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। फिलहाल मौके की स्थिति देखते सत्यापन कार्यक्रम स्थगित किया जाए। उन्होंने कहा कि बगैर झाड़ी व घास कटाए ही कार्य शुरू कर देने से सत्यापन सही ढंग से नहीं हो पाएगा। इस मामले को लेकर एक बार फिर से एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। सत्यापन के दौरान ईश्वरीदत शर्मा, मायाराम चौहान, कृष्णपाल सिंह, करम सिंह, आनंद सिंह के अलावा राजस्व विभाग, जलविद्युत निगम, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed