फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   venkaiah naidu give award to uttarakhand eight teachers 

Teacher's Day: उत्तराखंड के सात शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार

Tue, 05 Sep 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu give award to uttarakhand eight teachers 

शिक्षक दिवस पर मंगलवार को उपराष्ट्रपत‌ि वैंकया नायडू ने प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें बेसिक शिक्षा से अपर प्राइमरी स्कूल, पुडियानी, चमोली के भागचंद लाल केशवानी, अपर प्राइमरी स्कूल गल्जवाड़ी की शशि शर्मा, प्राइमरी स्कूल हल्दूपोखरा नायक, हल्द्वानी की विमला जोशी, प्राइमरी स्कूल कांडा, बौनशाला, पौड़ी गढ़वाल की लक्ष्मी नैथानी हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा में आदर्श इंटर कालेज जोशी मठ, चमोली की प्राचार्य सविता फोनिया, फूलचंद नान शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज, देहरादून की प्राचार्य डॉ. कुसुम रानी नैथानी और राजकीय इंटर कालेज, बापरू, चंपावत के अंग्रेजी के प्रवक्ता नरेशचंद्र राय को पुरस्कार से नवाजा गया। 

विज्ञापन

कौस्तुभचंद्र जोशी को आईसीटी पुरस्कार

venkaiah naidu give award to uttarakhand eight teachers 

​वर्ष 2016-17 का राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार राजकीय इंटर कालेज, पत्थरखानी, पिथौरागढ़ के प्राचार्य कौस्तुभ चंद्र जोशी को मिला है। यह पुरस्कार इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले शिक्षक को दिया जाता है।

जोशी ने आईटी के जरिये गणित की पढ़ाई आसान की है। छात्र मोबाइल फोन पर गणित के अध्याय की जानकारी ले सकते हैं। यह पुरस्कार उत्तराखंड में सिर्फ जोशी को दिया जा रहा है। पुरस्कार में एक लैपटॉप और प्रमाण पत्र दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed