Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles will be stopped for 15 minutes each at Char Dukaan and Manligar Chowk

Dehradun News: चार दुकान और मंलिगार चौक पर 15-15 मिनट के लिए रोके जाएंगे वाहन

Sat, 25 Jan 2025 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be stopped for 15 minutes each at Char Dukaan and Manligar Chowk
I
विज्ञापन

II- लंढौर कैंट प्रशासन ने कैंट क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ की बैठक
I
I

I
I- बैठक में मिले सुझाव को अमल में लाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
I
Iलंढौर कैंट प्रशासन ने कैंट क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें कैंट सीईओ अंकिता सिंह वर्चुअल शामिल हुईं। उन्होंने बैठक में मिले सुझाव पर अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि शनिवार से चार दुकान और मंलिगार चौक पर 15-15 मिनट के लिए वाहनों को रोका जाएगा।

I
I
I
Iसीईओ अंकिता सिंह ने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। इसके लिए बैठक में लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। जनता से मिले सुझाव पर अमल करने के लिए कैंट के अवर अभियंता शंशाक चौहान को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ ने कहा कि मंलिगार चौक से लेकर चार दुकान के बीच यातायात व्यवस्था में चार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। कैंट में मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण के लिए सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के लिए गुरुद्वारा चौक से लेकर मंलिगार चौक के बीच लेन मार्किंग की जाएगी। मंलिगार से चार दुकान जाने वाले वाहनों के दौरान चार दुकान में नीचे जाने वाले वाहनों को 15 मिनट के लिए रोका जाएगा। यही चार दुकान में भी की जाएगी। इस व्यवस्था पर शनिवार से ही कार्य किया जाएगा। सीईओ ने कहा कि जनता के सुझाव पर प्रस्ताव तैयार कर अगली बोर्ड बैठक में कैंट बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा। बैठक में कार्यालय अधीक्षक सिंकदर नौटियाल, अवर अभियंता शंशाक चौहान, बादल प्रकाश, महेश चंद्र, सुनीता कुडले, विवेक बेनीपाल, रिटायर आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, भरत सिंह, नरेंद्र पडियार, सुनील प्रकाश, निखिल पडियार, मंयक लखेड़ा, नीरज आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article