फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles of tourists and local people will not be able to Run on Mussoorie Mall Road from 5 pm to 9 pm

Mussoorie: नियमों में संशोधन, मालरोड पर शाम पांच से रात नौ बजे तक नहीं जाएंगे पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन

Thu, 11 Jan 2024 07:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

पहले मालरोड में शाम साढ़े चार बजे से रात साढ़े दस बजे तक प्रतिबंधित समय था लेकिन लोगों के सुझाव और विस्तार से चर्चा के बाद अब नियमों में संशोधन कर दिया गया है।

विज्ञापन
Vehicles of tourists and local people will not be able to Run on Mussoorie Mall Road from 5 pm to 9 pm
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालरोड में वाहनों के प्रवेश को लेकर प्रशासन ने पूर्व के समय में संशोधन कर दिया है। अब पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच मालरोड में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। एसडीएम ने स्थानीय स्टेक होल्डर के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। साथ ही मालरोड और कैमल बैक रोड में निवास करने वाले लोगों का सर्वे कर उनके एक वाहन को एक समय के लिए प्रवेश में छूट दी जाएगी। मालरोड प्रवेश का नया नियम फरवरी तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, निकायों में शामिल होंगे छावनियों के सिविल क्षेत्र, पढ़ें अन्य निर्णय
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने कचहरी में स्टेक होल्डर के साथ बैठक कर मालरोड के प्रवेश के लिए पूर्व के नियमों में संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि पहले मालरोड में शाम साढ़े चार बजे से रात साढ़े दस बजे तक प्रतिबंधित समय था लेकिन लोगों के सुझाव और विस्तार से चर्चा के बाद अब नियमों में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी 2024 तक शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक मालरोड के भगत सिंह चौक और लाइब्रेरी चौक से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

मालरोड के अंदर रहने वालों का होगा सर्वे
मालरोड के अंदर निवास करने वालों के वाहनों को प्रवेश में छूट के लिए पहले सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए नायब तहसीलदार, पालिकाकर्मियों के साथ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। जिसके तहत जिओ टैग की फोटो ली जाएगी और लोगों की व्हीकल की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद ही एक व्हीकल को एक समय के लिए मालरोड में प्रवेश दिया जाएगा। जो छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जाएंगे उनके वाहनों के नंबर लिए जाएंगे। मालरोड में जिनके व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें हैं उनके वाहन नगर पालिका कार्यालय के नीचे जहां अभी वाहन पार्क किए जा रहे वहां अपनी स्कूटी पार्क करेंगे।

पर्यटकों को बांटे जाएंगे पैंफलेट
एसडीएम ने बताया कि बैठक में जो निर्णय लिए गए उनकी जानकारी पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए कोल्हूखेत बैरियर, मालरोड बैरियर पर पैंफलेट बांटे जाएंगे। कहा, मुख्यसचिव के निर्देश पर मालरोड का प्रशासनिक कंट्रोल प्रशासन के पास है, जिसके तहत निर्णय लिए गए। कहा आने वाले दिनों में बायलॉज में नियमों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुझाव सभी के लिए जाएंगे लेकिन विरोध प्रदर्शन आदि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed