{"_id":"66849d2c1524644c320b2939","slug":"vehicle-falls-into-40-meter-deep-ditch-on-mussoorie-doon-road-girl-dies-dehradun-news-c-5-1-drn1013-447296-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: देहरादून- मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा घूमने निकले ऑफिस कर्मचारियों के ग्रुप का वाहन, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: देहरादून- मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा घूमने निकले ऑफिस कर्मचारियों के ग्रुप का वाहन, युवती की मौत
Wed, 03 Jul 2024 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:14 PM IST
सार
वाहन सवार सभी लोग दून में जीएमएस रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करते थे। सभी ऑफिस के वाहन से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। तभी शिव मंदिर से आगे वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
खाई में गिरा वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी-दून मार्ग पर शिव मंदिर के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि वाहन सवार सभी लोग दून में जीएमएस रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करते थे। सभी ऑफिस के वाहन से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। तभी शिव मंदिर से आगे वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
हादसे में वाहन चालक प्रदीप चंद्रा (22) निवासी बड़ोवाला, मुस्कान भट्ट (20) पुत्री कीर्ति राम भट्ट निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी, गौरव (23) निवासी प्रेमनगर, अनिशा (22) निवासी बाला सुंदरी मंदिर राजपुर घायल हो गए। सभी को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Dehradun Rainfall: एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित, कई फ्लाइट देरी से पहुंची, कुछ काटती रहीं चक्ककर
जहां उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आशंका है कि वाहन तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।