{"_id":"6313a0eacc4b371aa03f2c60","slug":"vehicle-collides-with-bike-one-dead-two-serious-vikas-nagar-news-drn421752854","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
विकासनगर की ओर से सिविल कोर्ट की ओर आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को अस्पताल भिजवाया।
शनिवार की दोपहर शक्ति नहर के किनारे की रोड से विकासनगर से सिविल कोर्ट की ओर आ रहे एक ही बाइक से शौकीन पुत्र निवासी सूबेदीन, साहिल पुत्र राकेश व रोहित पुत्र मक्खन सिंह निवासी सभावाला की जैसे ही ढकरानी जलविद्युत गृह के गेट के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विकासनगर पुलिस ने घायलों को विकासनगर के राजकीय उप जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने शौकीन को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक व घायल युवक भवन निर्माण का काम करते थे जो अपनी किसी साइट से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक युवक का पंचनामा करके उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस दुर्घटना के बाद से फरार चल रहे वाहन की तलाश पुलिस कर रही है। उम्मीद है जल्द ही वाहन को बरामद कर लिया जाएगा।