{"_id":"6e891454a524482d86affb651bcecd54","slug":"vehicle-ban-on-dehradun-haridwar-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून-हरिद्वार हाईवे पर भोले के भक्तों की भीड़ बढ़ने से प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब 35 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय कर वाया चिल्ला, ऋषिकेश होकर हरिद्वार पहुंचेंगी। रूट बंद होने से यात्रियों को लंबी दूरी तय करने के साथ ही अतिरिक्त किराया भी देना होगा। सोमवार से डाक कांवड़ियों ने भी भोले की कांवड़ उठानी शुरू कर दी है।
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हरिद्वार हाईवे पर शिवरात्रि तक वाहनों की आवाजाही रोक दी है। ऐसे में उत्तराखंड रोडवेज की बसों को वाया चिल्ला, ऋषिकेश भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
तीन दिनों तक रूट बंद रहने से यात्रियों को विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। किराए में बसों के हिसाब से 30 से 100 रुपए तक की बढ़ोत्तरी भी की गई है। मालूम हो कि हरिद्वार रूट से उत्तराखंड परिवहन निगम की 200 बसें रोजाना कुमाऊं-गढ़वाल की ओर जाती हैं।
विज्ञापन
नहीं मिलीं बसें, ट्रेनें हुईं खचाखच
सोमवार से रूट बंद होने से यात्री बेहाल नजर आए। बड़ी संख्या में लोग आईएसबीटी पर हरिद्वार की बस तलाशते रहे। बाद में जानकारी मिलने पर वो मायूस नजर आए। अधिकांश यात्रियों के हरिद्वार के लिए रेलवे स्टेशन का रुख किया, जिससे ट्रेनें भी खचाखच भरी रहीं।
इन ट्रेनों का लें सहारा
नंदा देवी एक्सप्रेस रात 11:30 बजे
मसूरी एक्सप्रेस रात 9:25 बजे
जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 5:10 बजे
शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 5 बजे
इंदौरी एक्सप्रेस सुबह 5:50 बजे
बांद्रा एक्सप्रेस सुबह 10:30 बजे
लिंक एक्सप्रेस दोपहर 1:30 बजे
जनता एक्सप्रेस शाम 6:30 बजे
लाहौरी एक्सप्रेस शाम 7:45 बजे
हावड़ा एक्सप्रेस रात 8:25 बजे