{"_id":"64b84631baf53631f000d496","slug":"vegetables-sold-at-four-times-the-price-of-the-district-administrations-list-dehradun-news-c-5-drn1005-204185-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: नहीं रुक रही मुनाफाखोरी, जिला प्रशासन की सूची से चार गुना दाम पर बिके टमाटर और सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: नहीं रुक रही मुनाफाखोरी, जिला प्रशासन की सूची से चार गुना दाम पर बिके टमाटर और सब्जियां
Thu, 20 Jul 2023 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 04:40 PM IST
सार
बरसात में टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दामों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन विक्रेताओं की मनमानी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टमाटर और सब्जियों के दामों में मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के जिला प्रशासन के प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। बुधवार को मंडी समिति और जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर सब्जियों की मूल्य सूची जारी की, लेकिन इसके बावजूद फुटकर में विक्रेताओं ने इस सूची से चार गुना तक ज्यादा दामों पर सब्जी बेची। इसके साथ ही प्रशासन के दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के फरमान को भी नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, बरसात में टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दामों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन विक्रेताओं की मनमानी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही। पहले जिला प्रशासन ने टमाटर के फुटकर रेट जारी किए थे। इससे टमाटर के दामों पर कुछ हद तक अंकुश लगा भी, लेकिन अन्य सब्जियों में मुनाफाखोरी लगातार जारी थी। जिसके बाद मंगलवार को जिलाधिकारी ने सब्जियों की मूल्य सूची सोशल मीडिया पर रोज जारी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Dehradun News: पछवादून में 110 बीघा में हुई अवैध प्लाटिंग, MDDA ने किया ध्वस्त
विज्ञापन
बुधवार को पहली बार जिलाधिकारी की आधिकारिक ट्विटर, फेसबुक अकांउट पर सब्जियों की मूल्य सूची जारी की गई, लेकिन दून की विभिन्न मंडियों, रेहड़ी, ठेलियों पर इस सूची से दो से चार गुना दाम पर टमाटर और सब्जियां बिकीं। टमाटर 80 से 120 रुपये किलो बिका तो अदरक चार गुना अधिक 320 रुपये प्रति किलो के हिसाब से। अन्य सब्जियों के दाम भी जिला प्रशासन की सूची से काफी ज्यादा थे।
जिला प्रशासन की ओर से जारी रेट और फुटकर के रेट
सब्जी, जिला प्रशासन के रेट, फुटकर रेट
अदरक, 74, 320
टमाटर, 63, 120
फूलगोभी 46, 60
मूली, 15, 40
बैंगन, 28 , 120
लौकी, 40, 60
कद्दू, 19, 40
भिण्डी ,51, 60
करेला, 34, 50
शिमला मिर्च, 120, 200
खीरा, 19, 40
बीन, 69, 100
बन्दगोभी ,51 , 80
तोरी, 40, 80
नोट- सब्जियों के दाम प्रति किलो में। यह दाम लालपुल सब्जी मंडी के हैं। अन्य मंडियों में दाम अलग हो सकते हैं।