फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: MDDA demolishes illegal plotting of 110 bighas in Pachhwadun

Dehradun News: पछवादून में 110 बीघा में हुई अवैध प्लाटिंग, MDDA ने किया ध्वस्त

Wed, 19 Jul 2023 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

नितिन भाटिया, सुधीर चौधरी निवासी भाऊवाला विकासनगर की 45 बीघा जमीन पर हुई अनाधिकृत प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं अनुज गर्ग एवं अन्य निवासी बेलोआला दूंगा रोड, विकासनगर की 15 बीघा की अनाधिकृत प्लॉटिंग पर जेसीबी चली।

विज्ञापन
Dehradun News: MDDA demolishes illegal plotting of 110 bighas in Pachhwadun
अवैध प्लाटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में अवैध प्लाटिंग कर खरीदारों को गुमराह किया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से अनुमति लिए बिना ही प्लॉट बेचे जा रहे हैं। एमडीडीए ने भी ऐसी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्राधिकरण ने अभियान चलाकर पछवादून में चार कॉलोनियों में की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


एमडीडीए से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नितिन भाटिया, सुधीर चौधरी निवासी भाऊवाला विकासनगर की 45 बीघा जमीन पर हुई अनाधिकृत प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं अनुज गर्ग एवं अन्य निवासी बेलोआला दूंगा रोड, विकासनगर की 15 बीघा की अनाधिकृत प्लॉटिंग पर जेसीबी चली। इसके अलावा परवेज निवासी सिंघनीवाला, विकासनगर की 40 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग और हितबाद एवं अन्य निवासी कंडौली, देहरादून की करीब 10 बीघे की अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए से अप्रूव्ड कराए बगैर यह सभी काॅलोनियां काटी जा रही थीं। इन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और काॅलोनियों के अवैध साबित होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed