{"_id":"65780409f77482922d0be8d4","slug":"veer-madho-singh-bhandari-the-semester-main-dehradun-news-c-5-1-drn1033-305636-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehrahdun: यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, रुड़की के कॉलेज में पकड़े नकलची, विवि ने एक केंद्र किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehrahdun: यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, रुड़की के कॉलेज में पकड़े नकलची, विवि ने एक केंद्र किया निरस्त
Tue, 12 Dec 2023 12:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:54 PM IST
सार
उड़नदस्ता ने प्रथम पाली में जब आईपीएस लॉ कालेज में छापा मारा तो बीएएलएलबी के दो और एलएलबी का एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। उड़नदस्ता आते देख कॉलेज में सभी इधर-उधर भागने लगे थे।
विज्ञापन
नकल
- फोटो : पेक्सेल्स(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। पहले ही दिन रुड़की के आईपीएस लॉ कॉलेज में विधि पाठ्यक्रमों और आईटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में बीफार्मा व बीटेक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान खुली नकल होती पाई गई। विवि के उड़नदस्ते ने दोनों परीक्षा केंद्रों से चार नकलचियों को पकड़ा। इसके बाद एक केंद्र निरस्त कर दूसरे पर जांच बैठा दी।
विज्ञापन
उड़नदस्ता ने प्रथम पाली में जब आईपीएस लॉ कालेज में छापा मारा तो बीएएलएलबी के दो और एलएलबी का एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। उड़नदस्ता आते देख कॉलेज में सभी इधर-उधर भागने लगे थे। दूसरी ओर आईटीआर कॉलेज में बीफार्मा का एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। जबकि, दूसरी पाली में ओम बॉयो साइंस फार्मेसी कॉलेज में फार्मेसी का एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। नकलची छात्रों से पकड़ी गई लिखित सामग्री व उत्तर पुस्तिकाओं को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
विज्ञापन
HNB University: गढ़वाल केंद्रीय विवि को चार विभागों में मिली 23 नई फैकल्टी, 150 से अधिक हुई शिक्षकों की संख्या
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बताया, आईपीएस लॉ कालेज के परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है और यहां के छात्रों का 12 दिसंबर से परीक्षा केंद्र बीएसएम इंजीनियरिंग कॉलेज होगा। जबकि, आईपीएस लॉ कालेज वाले मामले में विवि स्तर पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी एक दिन के अंदर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।