फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Garhwal Central University gets 23 new faculty This Year

HNB University: गढ़वाल केंद्रीय विवि को चार विभागों में मिली 23 नई फैकल्टी, 150 से अधिक हुई शिक्षकों की संख्या

Tue, 12 Dec 2023 12:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Dec 2023 12:26 PM IST
सार

विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के निर्देशन में ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
HNB Garhwal Central University gets 23 new faculty This Year
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला, पौड़ी एवं टिहरी परिसर में चार विभागों में 23 नई फैकल्टी नियुक्त हुई है। इससे पूर्व विवि में करीब 130 से अधिक नई फैकल्टी नियुक्त हो गई है। अभी कई विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। मिशन मोड के तहत विवि में चल रही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विभागों में अभी तक करीब 150 से अधिक शिक्षकों की नियुक्तियां हो गई है।

विज्ञापन


विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के निर्देशन में ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। अभी हाल ही में अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान विभाग, भूगर्भ विज्ञान विभाग व रक्षा एवं स्त्रांतेजिक विभाग में 23 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन


Dehradun: अराजक तत्वों ने मंदिर पर फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिफाफे गत छह दिसंबर को खोले गए जिनमें अर्थशास्त्र विषय में 10 पदों में से दो एसोसिएट प्रोफेसर व आठ असिस्टेंट प्रोफेसर, मानव विज्ञान विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर व दो असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगर्भ विज्ञान विभाग में एक प्रोफेसर व एक एसोसिएट प्रोफेसर, रक्षा एवं स्त्रांतेजिक विभाग में दो एसोसिएट प्रोफेसर व छह असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियां हुई। कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा ने कहा कि विवि में मिशन मोड में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। करीब दो सौ से अधिक शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां होनी है। उन्होंने बताया कि अन्य विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया अभी जारी है।

Trending Videos

कर्मचारियों की पदोन्नति व नई नियुक्तियों को लेकर युद्धस्तर पर हो रहा कार्य
गढ़वाल विवि में शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियों के साथ ही कर्मचारियों की पदोन्नति व नए पदों पर नियुक्तियां किए जाने को लेकर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा ने कहा कि विवि में सभी श्रेणियों के पदों पर नई नियुक्तियां होनी है, जबकि कई पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी होगी। उन्होंने बताया कि वित्त अधिकारी व खेल निदेशक सहित अन्य पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जा रही है। विवि का प्रयास है कि जनवरी तक यह प्रक्रिया संपन्न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed