फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vatsalya Yojana: Rs 3 crore sent to the accounts of children who have lost their loved ones

वात्सल्य योजना : अपनों को खो चुके बच्चों के खातों में भेजे तीन करोड़ रुपये

Tue, 16 Dec 2025 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Vatsalya Yojana: Rs 3 crore sent to the accounts of children who have lost their loved ones
- मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से 5177 बच्चों को भेजी यह धनराशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सीएम वात्सल्य योजना के तहत कोविड में अपनों को खो चुके राज्य के 5177 बच्चों के खातों में तीन करोड़ नौ लाख रुपये की धनराशि भेजी। अक्तूबर और नवंबर महीने की यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।
यमुना कालोनी कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने कहा, राज्य में कोविड के दौरान कई बच्चे अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से इन बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा मुफ्त पढ़ाई, खाद्यान्न सहित कुछ अन्य सुविधाएं भी जा रही है। अक्तूबर महीने के धनराशि के रूप में 5177 लाभार्थियों को एक करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपये एवं नवंबर महीने के लिए 5147 लाभार्थियों को एक करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। कार्यक्रम में विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, भाजपा नेता इंदर रावत, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
ये होंगे योजना से बाहर
देहरादून। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed