{"_id":"31461a5882815cecd36286d1c5552663","slug":"vat-increased-on-water-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में पानी की टंकी पर लगा वैट बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में पानी की टंकी पर लगा वैट बढ़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की टंकी पर उत्तराखंड में अब 13.5 प्रतिशत का वैट लगेगा। हालांकि वैट की इस दर को लागू करने के लिए वाणिज्य कर विभाग को खासी पेचीदा कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी। पूर्व में पानी की प्लास्टिक से बनी टंकियों पर पांच प्रतिशत का वैट था।
विज्ञापन
जनवरी, 2015 में वाणिज्य कर विभाग ने पानी की टंकी को पांच प्रतिशत की कर देयता की सूची से बाहर कर दिया था। पानी की टंकी बनाने वाली कुछ कंपनियों ने इस पर ऐतराज जताया था।
विज्ञापन
इन कंपनियों का कहना था कि वाणिज्य कर विभाग की टैक्स रेट सूची में पानी की टंकी को यूटेनसिल के नाम से परिभाषित किया गया है।
यूटेनसिल में पानी को एकत्र करने वाले बर्तन भी आते हैं। इस पर पांच प्रतिशत टैक्स लिया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग का साफ कहना था कि पानी की टंकी की बिक्री हार्डवेयर स्टोर से की जाती है।
विज्ञापन
इसे बाल्टी की तरह पानी को एकत्र करने वाला बर्तन नहीं माना जा सकता। वाणिज्य कर आयुक्त दिलीप जावलकर ने पानी की टंकी को यूटेनसिल मानने से इनकार किया। आयुक्त ने पानी की टंकी पर 13.5 प्रतिशत कर लगाने का आदेश जारी किया है।