हरिद्वार: जम्मू में विस्फोटक मिलने के बाद हरिद्वार में अलर्ट, वसंत पंचमी स्नान पर रहेगी खुफिया तंत्र की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से पकड़े गए आईईडी एवं विस्फोटक सामग्री के बाद हरिद्वार में अलर्ट जारी हो गया। खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। एहतियातन सोमवार से ही हरकी पैड़ी समेत कई जगहों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को वंसत पंचमी स्नान है। लिहाजा, चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।
वसंत पंचमी के स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर पुलिस की निगरानी रखेगी। जल पुलिस के अलावा एनएसजी कमांडो तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड के साथ ही पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों से भी मौके पर ही पूछताछ करेगी।
वसंत पंचमी 2021: गंगा स्नान के लिए नौ जोन और 23 सेक्टरों में बांटा हरिद्वार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
स्नान पर्व को लेकर घाटों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जल पुलिस के साथ ही पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। स्नान पर फोर्स हाई अलर्ट पर रहेगी।
-संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला।
25 अप्रैल को गंगा स्नान करेंगी देव डोलियां
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कुंभ मेले में देव डोलियों के स्नान को लेकर मेलाधिकारी दीपक रावत व अन्य अधिकारियों के साथ प्रेमनगर आश्रम में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि देव डोलियों के स्नान के लिए समुचित व्यवस्था समय पर कर ली जाए।
उन्होंने बताया कि गढ़वाल व कुमाऊं से 24 अप्रैल को 150 देव डोलियां ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार पहुंचकर 25 अप्रैल को गंगा स्नान करेंगी। मेलाधिकारी दीपक रावत ने देव डोलियों के स्नान का बेहतर प्रबंध कराने का भरोसा दिलाया।
सतपाल महाराज ने पत्रकारों से सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा चिंता का विषय है, लेकिन सरकार युद्ध स्तर पर इससे निपटने के इंतजाम में लगी है। भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए विभिन्न पहलुओं पर सरकार विषेशज्ञों की राय पर कार्य कर रही है।
देव डोली देव संस्कृति विरासत समिति के महासचिव बंशीधर पोखरियाल ने बताया कि देव डोलियों के स्नान के लिए गढ़वाल व कुमाऊं से करीब सात हजार श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे।