{"_id":"66a1653e06eb45e52306d056","slug":"various-political-parties-and-social-organizations-met-dehradun-news-c-5-1-drn1030-462725-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। कहा, जिला कारागार में रणबीर सिंह की न्यायिक अभिरक्षा में मौत की उच्चस्तरीय जांच हो। रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडरजोन और इनके उत्पीड़न पर रोक लगे। बस्तियों को मालिकाना हक, एलिवेटेड रोड के नाम पर गरीबों को उजाड़ना बंद किया जाए। छूटे हुए उत्तराखंड आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण किया जाए। पीएसीएल घोटाले में लिप्त अधिकारियों और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, निवेशकों की धनराशि वापस की जाए। राज्य में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए, इसके साथ ही रेसकोर्स भूमि घोटाले की समुचित जांच कराई जाए।
न्यायिक अभिरक्षा में रणबीर सिंह की मौत पर मुख्य सचिव ने पुलिस महानिरीक्षक रिद्म अग्रवाल को जांच के निर्देश दिए। वहीं भूमि घोटालों पर जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अन्य मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीपीएम सचिव अनंत आकाश, पछवादून सचिव कमरूद्दीन, आयूपी अध्यक्ष नवनीत गुंसाई, यूकेडी नेता प्रमिला रावत, इंदु, सीटू महामंत्री लेखराज, अशोक शर्मा, अनिल कुमार, दीप्ति रावत बिष्ट, आजम खान आदि मौजूद रहे।