फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vandana kataria captain for asian champions trophy.

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: उत्तराखंड की बेटी संभालेगी भारत की कमान

Wed, 05 Oct 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
vandana kataria captain for asian champions trophy.
vandana kataria - फोटो : AmarUjala

स्टार फॉरवर्ड वंदना कटारिया 29 अक्तूबर से सिंगापुर में शुरू होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


डिफेंडर सुनीता लाकड़ा को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। रियो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम की कप्तान सुशीला चानू और मिडफील्डर लिलिमा मिंज को चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए 36 साल बाद क्वालिफाई किया था। रियो में सुशीला को टीम का कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के लिए चयनित भारतीय महिला टीम में दो गोलकीपर, पांच फॉरवर्ड, छह मिडफील्डर और पांच डिफेंडरों को शामिल किया गया है। सिंगापुर में पांच नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया और मलयेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी। जापान 2013 में खेले गए इस टूर्नामेंट के गत सत्र का चैंपियन है जबकि भारत उप विजेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियो ओलंपिक के बाद महिला खिलाड़ियों में आत्मविश्वास

vandana kataria captain for asian champions trophy.
वंदना कटारिया - फोटो : अमरउजाला

महिला टीम के मुख्य कोच नील होगुड ने कहा, रियो ओलंपिक के बाद महिला खिलाड़ियों में काफी आत्मविश्वास है। महिला खिलाड़ी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में उत्कृष्ट हॉकी की बानगी पेश करेंगी। महिला टीम पिछले तीन सप्ताह से भोपाल के साई सेंटर में प्रशिक्षण ले रही है। 

टीम इस प्रकार है: 
गोलकीपर- सविता और रजनी इतिमारपू।
डिफेंडर- दीप ग्रेस एक्का, रेणुका यादव, सुनीता लाकड़ा, हनियालुमलाल राउत फेली और नमिता टोपो।
मिडफील्डर- निकी प्रधान, नवजोत कौर, मोनिका, रानी रामपाल, दीपिका और नवदीप कौर।
फॉरवर्ड- पूनम रानी, अनुराधा देवी थोकचॉम, वंदना कटारिया, प्रीति दुबे और पूनम बारला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed