{"_id":"5e7f63fa8ebc3e6fc129985f","slug":"van-vikas-nigam-employees-to-contribute-one-day-salary-to-support-corona-victims59","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: वन विकास निगम देगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
#ladengecoronase: वन विकास निगम देगा एक दिन का वेतन
Sat, 28 Mar 2020 09:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड वन विकास निगम के तमाम अधिकारी कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे, ताकि सरकार इस बजट का इस्तेमाल कोरोना वायरस पीड़ितों के इलाज व इस खतरनाक वायरस से लड़ाई में इस्तेमाल किया जा सके। प्रबंध निदेशक मोनीष मल्लिक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक मलिक ने बताया कि जिस तरह से देश दुनिया भर में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है उससे निपटने के लिए सब को आगे आना होगा। कोरोना वायरस से निपटने को लेकर राज्य सरकार की ओर से सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं जिसके लिए सरकार को भारी-भरकम बजट की दरकार है ऐसे में उत्तराखंड वन विकास निगम के तमाम अधिकारी कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तराखंड वन विकास निगम ही नहीं वरन राज्य सरकार के कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा रहे हैं। कई मंत्रियों और विधायकों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा देने का ऐलान किया है
विज्ञापन