फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of Flowers: Three and a half thousand tourists reached Valley of Flowers in one month Chamoli

Valley of Flowers:  एक माह में फूलों की घाटी पहुंचे साढ़े तीन हजार पर्यटक, पिछले साल की तुलना में बढ़ी संख्या

Mon, 01 Jul 2024 02:00 PM IST
रेनू सकलानी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)।
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

फूलों की घाटी में पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

विज्ञापन
Valley of Flowers: Three and a half thousand tourists reached Valley of Flowers in one month Chamoli
फूलों की घाटी - फोटो : Facebook/ Uttarakhand Tourism

विस्तार

फूलों की घाटी में इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं। एक माह में घाटी में साढ़े तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं जबकि पिछले साल एक माह में दो हजार पर्यटक ही यहां पहुंचे थे। इससे वन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून को खोली जाती है। इस साल एक जून से 30 जून तक घाटी में 3576 पर्यटक पहुंचे हैं। जबकि पिछले साल एक माह में 2066 पर्यटक ही घाटी पहुंचे थे। इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या 31 है जबकि पिछले साल 26 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। पिछले साल एक माह में जहां वन विभाग को तीन लाख 12 हजार की आय प्राप्त हुई थी वहीं इस वर्ष सात लाख आठ हजार 720 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


घाटी का पीक सीजन अब शुरू हो रहा है। जुलाई और अगस्त माह में यहां सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। उस समय घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। ऐसे में जुलाई और अगस्त माह में पर्यटकों का आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...New Criminal Law: नए कानून के तहत हरिद्वार में हुआ पहला मुकदमा दर्ज....सीएम धामी ने कहा-आज ऐतिहासिक दिन

31 अक्तूबर को शीतकाल के दौरान घाटी बंद कर दी जाती है। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने कहा कि इस साल फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में विभाग को आय भी अधिक हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed