फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   valentine week, share your feelings with teddy.

वेलेंटाइन वीक: टैडी से पहुंचाइए अपने नाजुक अहसास

Wed, 10 Feb 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Feb 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
valentine week, share your feelings with teddy.

वेलेंटाइन वीक धीरे-धीरे आधा सफर तय कर चुका है। बुधवार को टैडी डे है। इस दिन कोई अपने साथी को हॉर्समेन टैडी तो कोई म्यूजिकल टैडी गिफ्ट करेगा। नाजुक और नरम टैडी प्रतीक है इस बात का कि मुझे चिंता है तुम्हारी। दिल और टैडी दोनों नाजुक होते हैं। इसी नाजुक अहसास को एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए युवा टैडी डे मनाते हैं। इधर मंगलवार को शहर में चाकलेट डे की मिठास कुछ खास रही।

विज्ञापन


वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन युवाओं ने दिन की शुरुआत मीठे से की। इसके साथ ही सैर-सपाटा किया गया। इस मौके पर दोस्तों ने एक-दूसरे को कुछ खास उपहार भी दिए। बाजार भी इस मौके को भुनाने के लिए पहले से ही तैयार था। सुबह से हार्ट शेप चॉकलेट से लेकर कई तरह की चॉकलेट की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन


चॉकलेट डे पर दोस्तों ने एक-दूसरे को सिर्फ एक या दो चॉकलेट नहीं बल्कि चॉकलेट का बुके ही गिफ्ट किया। अब टैडी डे की तैयारियां शुरू हो गई है। बीस हजार रुपये तक के टैडी बाजार में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर टैडी कहता है कुछ खास

valentine week, share your feelings with teddy.

1 येलो टैडी विद लव लेटर - आई मिस यू
1 पिंक टैडी विद लव लेटर - आई वांट यू
1 रेड टैडी विदद हार्ट चॉकलेट - आई लव यू हनी
2 पिंक टैडी - साथ-साथ मूवी
2 रेड टैडी- लॉग ड्राइव एंड लंच
3 येलो टैडी - फ्रेंडशिप पक्की
3 पिंक टैडी - थोड़ा सा प्यार हुआ ळै
3 रेड टैडी ऑन रेड हार्ट - आई लव यू फॉरएवर

कैसे नाम पड़ा टैडी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रूजवेल्ट के बचपन का नाम टैडी था। नाम के पीछे की कहानी यह है कि एक खिलौना विक्रेता मौरिस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा कि वह अपने द्वारा निर्मित खिलौना भालू का नाम उनके नाम पर टैडी बियर रखना चाहता है। राष्ट्रपति ने जवाब भेजकर इसकी अनुमति दे दी, तभी से इसका नाम टैडी पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed