फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vaccines will be started from today under Mission Indradhanush

Dehradun News: मिशन इंद्रधनुष के तहत आज से लगेंगे टीके

Mon, 07 Aug 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vaccines will be started from today under Mission Indradhanush
मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान 5.0 के पहले चरण की शुरुआत आज महात्मा गांधी शताब्दी अस्पताल में सुबह 11 बजे से होगी। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे। पहली बार टीकाकरण का ऑन द स्पॉट ऑनलाइन पंजीकरण यू-विन पोर्टल से किया जाएगा। टीकाकरण का डिजिटल टीकाकरण कार्ड पोर्टल में हमेशा सुरक्षित रहेगा और उसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया, अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण सात से 12 अगस्त, दूसरा 11 से 16 सितंबर और तीसरा नौ से 14 अक्तूबर तक संचालित होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वंदना सेमवाल ने बताया, अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के कुल 5557 बच्चों और 1690 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इनमें से 273 बच्चे ड्रॉपआउट हैं। हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed