फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vaccination of children in Uttarakhand, 4705 children got vaccines on the first day

कोविड टीकाकरण : पहले दिन 12 से 14 साल के 4705 बच्चों ने लगवाए टीके, 3.92 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य

Thu, 17 Mar 2022 04:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Mar 2022 04:09 PM IST
सार

पहले दिन स्कूलों और बड़े सरकारी अस्पतालों में बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। होली के बाद विभाग की ओर से पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्र पर भी बच्चों का अलग से टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Vaccination of children in Uttarakhand, 4705 children got vaccines on the first day
बच्चों को लगा कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन इस आयु के 4705 बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन की डोज लगवाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने 3.92 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को प्रदेश भर में जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया।

विज्ञापन


लगभग दो सौ से अधिक स्थानों पर बच्चों को टीके लगाए गए। पहले दिन स्कूलों और बड़े सरकारी अस्पतालों में बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। होली के बाद विभाग की ओर से पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्र पर भी बच्चों का अलग से टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में पहले दिन सबसे अधिक 1374 बच्चों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। सबसे कम पिथौरागढ़ जिले में 12 बच्चों को टीके लगाए गए। 
विज्ञापन


राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले दिन 47 सौ से अधिक बच्चों को टीके लगाए गए। पहली डोज लगने के 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राजनीति से भी लिया सन्यास, कहा- मजबूरन लेना पड़ा फैसला, प्रदेश प्रवक्ता ने भी छोड़ा पद

पहले दिन जिलावार वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों का ब्योरा
जिला टीके लगाने वाले बच्चों की संख्या
अल्मोड़ा 34
बागेश्वर 459
चमोली 126
चंपावत    20
देहरादून 755
हरिद्वार  872
नैनीताल 196
पौड़ी 329
पिथौरागढ़  12
रुद्रप्रयाग  78
टिहरी  399
यूएसनगर 1374
उत्तरकाशी 51
कुल  4705

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed