फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand: Youth Congress District President and State Spokesperson resigned, saying - Forced to stay away from post and politics

उत्तराखंड: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राजनीति से भी लिया सन्यास, कहा- मजबूरन लेना पड़ा फैसला, प्रदेश प्रवक्ता ने भी छोड़ा पद

Thu, 17 Mar 2022 02:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Mar 2022 02:54 PM IST
सार

बागेश्वर के दोनों कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की विधानसभा चुनाव में हार के लिए अति आत्मविश्वास को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार का मंथन करने के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि उन्हें अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Youth Congress District President and State Spokesperson resigned, saying - Forced to stay away from post and politics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है। नगर अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से भी संन्यास लेने का एलान कर दिया है। वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को भेजे इस्तीफे में कवि जोशी ने कहा कि वह हमेशा से दबे और पिछड़े लोगों की लड़ाई लड़ना चाहते थे लेकिन अब संगठन के माध्यम से इसे जारी नहीं रख सकेंगे। कहा कि कांग्रेस की हार के बाद उनके मन में कई सवाल हैं, जिनका मंथन करने के बाद वह पद और राजनीति से दूर होने पर मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन

 

मानसिक तनाव से गुजर रहे कार्यकर्ता
उन्होंने इस्तीफे में कांग्रेस की हार के लिए अति आत्मविश्वास, कार्यकर्ताओं का बूथ में सेंधमारी को न रोक पाना, वरिष्ठ पदाधिकारियों की उदासीनता, शीर्ष नेताओं की प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार नहीं करना, गुटबाजी और भितरघात आदि को जिम्मेदार बताया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में अंकुर उपाध्याय ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के बाद से कार्यकर्ता मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, जिसे देखकर वह काफी निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...इन 141 गांवों में नहीं मनाई जाती होली: रंगों से दूर रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसकी वजह और देखिए तस्वीरें...

कहा कि वह बिना किसी दबाव के स्वयं को संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की हार के प्रमुख बिंदुओं पर विचार करने की मांग तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को भेजे ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस को भितरघात और जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के चलते हार मिली है। उन्होंने बूथवार दी गई जिम्मेदारियों का आकलन करते हुए संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की मांग की है। युवा कांग्रेस के सुनील पांडेय, जीवन पांडेय, दीपक कोहली, रिजवान खान, विशाल रावत आदि ने ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed