फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTU to develop Sinhaniwala as smart village

सिंहनीवाला को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करेगा यूटीयू

Thu, 08 Apr 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
UTU to develop Sinhaniwala as smart village
सिंहनीवाला गांव को उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करेगा। बुधवार को गांव का भ्रमण करने के बाद कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने यह निर्देश दिया। उन्होंने स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार के मौके मिल सकें।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वोक्सा इंटर कॉलेज और राजकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में पौधा लगाया और शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। छात्रों को दरी पर बैठा देखकर उन्होंने तुरंत फोल्डेबल प्लास्टिक फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 98 किताबें, दो बुक सेल्फ भेंट की और जल्द ही दो कंप्यूटर व 10 ग्रीन बोर्ड समेत सामग्री देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने राजकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल शीशमबाड़ा में बाल पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांवों में युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए रोजगारपरक व कौशल विकास से संबंधित निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने गांव की समस्याओं के निपटारे, विलेज डेवलपमेंट एक्शन प्लान और फेज आउट मैनर की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुलसचिव डा. आरपी गुप्ता, पीके अरोड़ा, सुरेश चंद्र आर्य, डीएस गंगवार, डा. संदीप सिंह नेगी, दिलशाद, दर्शनलाल, वीरेंद्र सिंह, डीएस राणा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed