फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue: CM Pushkar singh dhami talked to trapped workers by Microphone

Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम धामी ने सुरंग में फंसे श्रमिकों से की बात, इन बातों से बढ़ाया हौसला

Thu, 23 Nov 2023 03:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Nov 2023 03:41 PM IST
सार

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue: सीएम ने अंदर फंसे श्रमिक गबर सिंह से फोन पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षित बाहर लाने के लिए यहां पूरी टीम कोशिश कर रही है।  

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue: CM Pushkar singh dhami talked to trapped workers by Microphone
श्रमिकों से बात करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू का आज 12वां दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बचाव अभियान का जायजा लेने आज सिलक्यारा पहुंचे। उन्होंने सुरंग में फंसे मजदूरों से बात की।

विज्ञापन


उन्होंने अंदर फंसे श्रमिक गबर सिंह से फोन पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षित बाहर लाने के लिए यहां पूरी टीम कोशिश कर रही है। सीएम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य का हाल पूछते हुए कहा कि बस अब कुछ देर और अपना हौसला बनए रखें। किसी भी तरह की चिंता न करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बौखनाग से की प्रार्थना

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बौखनाग देवता से सभी श्रमिकों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों के अथक प्रयास से जल्द सभी मजदूर सुरक्षित बाहर होंगे।


Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल

मातली में अस्थायी सीएम कैंप कार्यालय बनाया  

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन को की मॉनिटरिंग के लिए मातली में मुख्यमंत्री का अस्थायी कैंप कार्यालय खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी वहां कैंप कर रहे हैं।

इस बीच संस्कृति विभाग का मुख्यमंत्री आवास में बृहस्पतिवार की शाम को होने वाले इगास कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे लिए वास्तविक इगास का क्षण तब होंगे, जब सभी 41 मजदूर सुरंग से सुरक्षित बाहर आ जाएंगे। उनके निर्देश पर ही मातली में अस्थायी रूप से कैंप कार्यालय बनाया गया।

बताया गया कि इससे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सरकारी कार्य भी चलता रहे और ऑपरेशन की नजदीक से मॉनिटरिंग होती रहेगी। मुख्यमंत्री बुधवार शाम से उत्तरकाशी में हैं। सुबह मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुंचकर टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और यहां मौजूद विशेषज्ञों के साथ भी उन्होंने मंत्रणा की।

प्राथमिकता सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों को निकालना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इस समय मेरी चिंता सुरंग में फंसे हुए उन श्रमिक भाइयों को लेकर है, जिनके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विश्व स्तरीय तकनीकी के प्रयास चल रहे हैं। बहुत जल्द हम इस ऑपरेशन को पूरा करने में सफल होंगे। वह क्षण हमारे लिए वास्तविक इगास का होगा। हम सभी प्रदेशवासियों की कामना है कि हम सब उनका मनोबल बढ़ाएं और प्रार्थना करें कि बचाव ऑपरेशन जल्द सफलतापूर्वक पूर्ण हो। उन्होंने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed