फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse: Expert team which had rescued workers from tunnel in Himachal also reached Silkyar

Tunnel Collapse: हिमाचल में श्रमिकों को सुरंग से बचा चुकी विशेषज्ञ टीम भी पहुंची सिलक्यारा, बताया प्लान

Tue, 21 Nov 2023 04:00 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, सिलक्यारा(उत्तरकाशी)
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, सिलक्यारा(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Nov 2023 04:00 AM IST
सार

वर्ष 2015 में कीरतपुर-मनाली हाईवे की सुरंग में भी हादसा होने के बाद दो मजदूर फंस गए थे। इन्हें बचाने के लिए एसजेवीएनएल ने ड्रिल मशीन सुरंग के ऊपर लगाई थी, जिससे करीब 47 मीटर तक डि्ल करने के बाद वह मजदूरों तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse: Expert team which had rescued workers from tunnel in Himachal also reached Silkyar
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल के कीरतपुर-नैरचोक-मनाली फोर लेन हाईवे की सुरंग से मजदूरों को ऊपर से ड्रिल करके बचाने वाली एसजेवीएनएल की विशेषज्ञ टीम सिलक्यारा पहुंच चुकी है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर मशीन सेटअप होने के दो से तीन दिन के भीतर करीब 90 मीटर डि्ल करके मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में कीरतपुर-मनाली हाईवे की सुरंग में भी हादसा होने के बाद दो मजदूर फंस गए थे। कंपनी के जीएम जसवंत कपूर ने बताया, उस हादसे में दो मजदूर फंसे थे। इन्हें बचाने के लिए एसजेवीएनएल ने डि्ल मशीन सुरंग के ऊपर लगाई थी, जिससे करीब 47 मीटर तक डि्ल करने के बाद वह मजदूरों तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन


Operation Silkyara: नौ दिन बाद मिली पहली सफलता...सुरंग में आर-पार हुआ छह इंच का पाइप, खाने को भेजी गई खिचड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। कपूर के मुताबिक, उन्होंने बैकअप के साथ तीन मशीन यहां मंगाई हैं। इस मशीन से 1.2 मीटर व्यास की डि्ल की जाएगी, जिससे आसानी से मजदूरों को बाहर निकाला जा सकेगा। बताया, मशीन ऊपर पहुंचने के बाद करीब 24 घंटे में सेट हो जाएंगी। इसके बाद उनसे काम शुरू होगा। दो से तीन दिन में वह 41 मजदूरों तक पहुंच जाएंगे।

सबसे बड़ी रन ऑफ द रीवर पावर टनल भी बनाई

एसजेवीएनएल को सुरंग बनाने में खास महारत हासिल है। कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में 1500 मेगावाट क्षमता का नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना बनाई है, जिसमें देश की सबसे लंबी 27.3 किलोमीटर सुरंग बनाई गई है। इस सुरंग का व्यास 10.15 मीटर है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि ये देश की सबसे लंबी सुरंग है।

हमारी एक मशीन सिलक्यारा पहुंच चुकी है। दूसरी मशीन दो वाहन से ला रहे हैं, जो चंबा के पास वाहन खराब होने की वजह से अटक गई थीं। देर रात पहुंच जाएगी। तीसरी भी आ रही है। हिमाचल में जिस तरह से मजदूरों को वर्टिकल डि्ल से बचाया गया था, वैसे ही यहां भी अभियान चलाया जाएगा।
- अनिल धीमान, नेपाल से आए एसजेवीएन कंपनी के विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed