{"_id":"6a61055374cc377daa07c394","slug":"uttarkashi-teacher-and-ncc-officer-accused-of-molesting-female-student-fir-registered-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मनेरी थाने में FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मनेरी थाने में FIR दर्ज
Wed, 22 Jul 2026 11:35 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:35 PM IST
सार
एनसीसी की कक्षा चल रही थी। शिक्षक ने एक छात्रा से कहा कि एनसीसी अधिकारी उसे बुला रहे हैं। छात्रा शिक्षक के साथ एनसीसी कक्ष में पहुंची। आरोप है कि वहां पर शिक्षक और एनसीसी अधिकारी छात्रा से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
मनेरी थाने में एक शिक्षक और एनसीसी के अधिकारी पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सरकारी विद्यालय में बुधवार को एनसीसी की कक्षा चल रही थी। शिक्षक ने एक छात्रा से कहा कि एनसीसी अधिकारी उसे बुला रहे हैं। छात्रा शिक्षक के साथ एनसीसी कक्ष में पहुंची। आरोप है कि वहां पर शिक्षक और एनसीसी अधिकारी छात्रा से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
Dehradun: नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी; चार लाख डोज बरामद, यूपी समेत कई राज्यों में होती थी सप्लाई
विज्ञापन
छात्रा किसी प्रकार बचकर कक्षा में पहुंची। पीड़िता के पिता ने शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के खिलाफ मनेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।