{"_id":"65f56591c819f5d1910ed6f7","slug":"uttarkashi-praveen-rana-conquers-australia-highest-peak-mount-kosciuszko-uttarakhand-news-in-hindi-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: प्रवीण ने की ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह, एवरेस्ट विजेता रह चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: प्रवीण ने की ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह, एवरेस्ट विजेता रह चुके
Sat, 16 Mar 2024 03:03 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Mar 2024 03:03 PM IST
सार
उत्तरकाशी के प्रवीण ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। वह एवरेस्ट विजेता भी रह चुके है।
विज्ञापन
प्रवीण राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी केलशू घाटी के एवरेस्ट विजेता प्रवीन राणा ने भारतीय समयानुसार आज शनिवार सुबह तड़के साढ़े सात बजे ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी समुद्रतल से 2228 मीटर की उंचाई पर स्तिथ माउंट कोस्कीयूजको चोटी का सफल आरोहण किया। प्रवीन राणा ने बताया की 13 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
आज ऑस्ट्रेलियन समयानुसार प्रवीन राणा ने सुबह 9 बजे ट्रैक शुरू किया। दोपहर 1 बजे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी कोस्कीयूजको का सफल आरोहण किया। प्रवीन राणा ने बताया की अब तक उन्होंने विश्व की छह चोटियों का सफल आरोहण किया है। जिसमें से चार चोटियां चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में ट्रांसपोर्टर, आज बैठक में होगा फैसला
विज्ञापन
इसमें विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट भी है। जिसका उन्होंने 21 मई 2022 में सफल आरोहण किया था। राणा ने बताया की इसके बाद वह नॉर्थ अमरीका सहित साऊथ अमरीका सहित अंटार्टिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों के आरोहण के लिए रवाना होंगे।