फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News: Trekking Stop for four days in Himalayan area including Gomukh trek after Avalanche alert

Uttarkhand: तीन जिलों में एवलांच का अलर्ट, गोमुख ट्रैक समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चार दिन ट्रैकिंग पर रोक

Mon, 24 Apr 2023 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Apr 2023 07:05 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Avalanche Alert News: डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarkashi News: Trekking Stop for four days in Himalayan area including Gomukh trek after Avalanche alert
गोमुख ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अगले छह-सात दिन मौसम खराब बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने एवलांच की चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुए गोमुख ट्रैक समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी गई है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए अगले चार दिन ट्रैकिंग पर रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के बीच SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश, अगले सात दिन भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में संपर्क करने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है।

उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य अलर्ट है, इससे घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए है। इस संबंध में उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह मौसम के रूख को देखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा तय करें। संभव हो तो मौसम साफ होने के बाद ही अपनी आगे की यात्रा तय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed