फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Tourists are going to Gomukh by crossing Bhagirathi using a rope

Uttarkashi: खतरा...जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे भागीरथी पार कर गोमुख जा रहे पर्यटक, नहीं बनी पुलिया

Fri, 09 May 2025 08:39 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 May 2025 08:39 AM IST
सार

गोमुख ट्रैक खुलने के बाद पर्यटकों और ट्रेकर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहां पर गोमुख दर्शन के लिए यात्री भागीरथी नदी के बीच से रस्सियों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarkashi News Tourists are going to Gomukh by crossing Bhagirathi using a rope
रस्सी से भागीरथी पार कर गोमुख जा रहे हैं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमुख दर्शन के लिए ट्रैकर और पर्यटक भागीरथी नदी के बीच से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहां पर तैनात स्वास्थ्य मित्र रस्सियों के सहारे उन्हें आवाजाही करवा रहे हैं। वन विभाग की ओर से पुलिया नहीं बनाई गई है।

विज्ञापन


गोमुख ट्रैक खुलने के बाद पर्यटकों और ट्रेकर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहां पर गोमुख दर्शन के लिए यात्री भागीरथी नदी के बीच से रस्सियों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। वहां पर तैनात स्वास्थ्य मित्र इस दौरान यात्रियों की मदद कर रहे हैं। उनके अनुसार मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्री जान जोखिम में डालकर नदी के बीच से आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वहीं भोजवासा में भी अभी ट्राॅली का सुचारू रूप से संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे भी ट्रेकर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी पर किसी प्रकार की अस्थायी पुलिया का निर्माण भी नहीं किया गया है। वहीं ऐसी स्थिति में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi Helicopter Crash: खाई में गिरते ही हुए दो टुकड़े...हेलिकॉप्टर को काटकर बाहर निकाले शव, तस्वीरें

Trending Videos

इसलिए वहां पर सुविधाएं बढ़ाने की लगातार मांग की जा रह है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि भोजवासा में ट्राॅली का संचालन किया जा रहा है। वहां पर सुरक्षा और मदद के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहते हैं। पर्यटक पुराने मार्ग से गोमुख दर्शन के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed